पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक कैप्टन अमरिंदरसिंह राज्य में अकाली-भाजपा सरकार के लगातार तीसरे विधानसभा सत्र से नदारद हैं।
राज्य विधानसभा चौथा सत्र गत 29 फरवरी से शुरू हुआ था और कैप्टनसिंह अभी तक सदन में नजर नहीं आए हैं और न ही उनकी अनुपस्थिति के कारणों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इस सम्बंध में कोई घोषणा की गई है। बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब में ही हैं।
वैसे कैप्टनसिंह इससे पहले भी वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पिछले लगातार दो विधानसभा सत्रों से भी अनुपस्थित रहे हैं। वह मौजूदा सरकार के प्रथम विधानसभा सत्र में केवल शपथ ग्रहण करने आए थे।
|