मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पर्यटन पुरस्कार सिर्फ पड़ाव है-शिवराज
पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा हर आवश्यक कदम उठाए जाने का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की व्यापक पर्यटन संभावनाओं का अब तक दोहन नहीं हुआ था और प्रदेश के पर्यटक स्थल भी उपेक्षा के शिकार थे, लेकिन अब इन संभावनाओं को साकार करने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएँगे, इससे कृषि पर भी बोझा कम होगा और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री यहाँ होटल पलाश रेसीडेंसी परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश को पर्यटन क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार से प्राप्त चार राष्ट्रीय पुरस्कार मुख्यमंत्री चौहान को सौंपे गए।

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को मिले पुरस्कार प्रदेश की जनता पर्यटन विकास में संलग्न प्रशासनिक अधिकारियों और सक्रिय जनप्रतिनिधियों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पर्यटन पुरस्कार मंजिल नहीं अपितु पड़ाव हैं। इस दिशा में मध्यप्रदेश को भी और उपलब्धियों की यात्रा तय करनी है।

चौहान ने पर्यटन पुरस्कारों की प्राप्ति पर बधाई देते हुए कहा कि पर्यटन विकास के लिए नीतियों में जरूरी संशोधन किए गए हैं। भविष्य में भी इस दिशा में कदम उठाने में सरकार पीछे नहीं रहेगी।
और भी
बुद्धदेव ने नंदीग्रामवासियों को चेताया
बिना नहाए 474 दिन..!
सौतन की शंका पति को मार डाला
टिहरी बाँध योजना नुकसानदेह-गोविंदाचार्य
टीआरएस के 16 विधायकों के इस्तीफे
मान्यता की रिपोर्ट 10 मार्च तक सौंपें