मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सौतन की शंका पति को मार डाला
इंदौर जिले के हातोद में मंगलवार तड़के एक पत्नी ने अपनी पेति को अवैध संबंधों की आशंका में जान से मार डाला।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मृतक की शिनाख्त लालसिंह भोई (35) के रूप में की गई है। वह पेशे से मेटाडोर चालक था।

सूत्रों ने कहा कि लालसिंह अपनी पगार का मामूली हिस्सा घर के खर्चों के लिए देता था। इससे कलाबाई को शक हो गय कि उसके किसी दूसरी महिला से रिश्ते हैं और वह अपनी सारी कमाई उसी महिला पर उड़ा रहा है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अकसर झगड़े होते रहते थे।

सूत्रों ने कहा कि तीन मार्च को भी दोनों के बीच जम कर बहस हुई। रात तीन बजे के आसपास जब लालसिंह गहरी नींद में था तो उसकी पत्नी ने कुल्हाड़ी उठाई और पूरी ताकत से उसके सिर पर दे मारी। सूत्रों के मुताबिक तीन बच्चों की माँ कलाबाई को गिरफ्तार कर लिया गया।
और भी
टिहरी बाँध योजना नुकसानदेह-गोविंदाचार्य
टीआरएस के 16 विधायकों के इस्तीफे
मान्यता की रिपोर्ट 10 मार्च तक सौंपें
राजस्थान में 1100 करोड़ के कर्जे से मुक्ति
ट्रकों की टक्कर से आग, तीन मृत
मेघालय विधानसभा के लिए मतदान जारी