मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मान्यता की रिपोर्ट 10 मार्च तक सौंपें
एक स्थानीय अदालत ने यहाँ पुलिस से कहा कि वह संजय दत्त की पत्नी मान्यता का पति होने का दावा करने वाले विचाराधीन कैदी मेराज रहमान द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित उर्दू दस्तावेजों का अनुवाद कराए।

अदालत ने पुलिस से कहा है कि वह 10 मार्च तक रिपोर्ट सौंपे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मौलाना अबुल हसन राही काजी जिसने मान्यता का मेराज के साथ 2003 में विवाह कराया था, उसने कहा कि यह शादी रद्द हो चुकी है।

पुलिस ने गत 23 फरवरी को काजी का बयान दर्ज किया। उसने कहा कि मान्यता और मेराज की उसने पाँच अप्रैल 2003 को शादी कराई थी, लेकिन कुछ ही महीने बाद उसने अपनी शादी को रद्द करने के लिए काजी से संपर्क किया।

पुलिस को दिए गए बयान में मान्यता ने काजी के बयान से सहमति जताई और कहा कि उसका पति मेराज उससे सही बर्ताव नहीं करता था। तलाक के तीन नोटिस भेजने के बावजूद उसने एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया।
और भी
राजस्थान में 1100 करोड़ के कर्जे से मुक्ति
ट्रकों की टक्कर से आग, तीन मृत
मेघालय विधानसभा के लिए मतदान जारी
तसलीमा को देश से बाहर किया जाए
जरदारी के बयान से अलगाववादी अचंभित
बजट में गुजरात के साथ अन्याय-मोदी