मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेघालय विधानसभा के लिए मतदान जारी
मेघालय की आठवीं विधानसभा के लिए सोमवार की सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतदान जारी है।

मेघालय की आठवीं विधानसभा के लिए हो रहे मतदान में कुल 12 लाख 32 हजार 907 मतदाता हैं। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से अंतिम मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की तुलना में लगभग 20 हजार अधिक है।

मेघालय में हो रहे विधानसभा चुनाव में कुल छह पूर्व मुख्यमंत्री अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें डी. डी. लपांग, पूर्णो ए संगमा, सालसेंग सी मराक, ई. के. मावलांग, एफ.ए. खांगलाम तथा जे. डी. राइमबाई शामिल हैं।

इस चुनाव में कुल 331 उम्मीदवार खड़े हैं। कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए सभी 60 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि यूनाईटेड डेमोक्रेटिक पार्टी ने 52 सीटों पर उम्मीदवाद खड़े किए हैं।
और भी
तसलीमा को देश से बाहर किया जाए
जरदारी के बयान से अलगाववादी अचंभित
बजट में गुजरात के साथ अन्याय-मोदी
मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए
मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी
नक्सली संगठन में भी हैं लालू, नीतीश