मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बजट में गुजरात के साथ अन्याय-मोदी
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट की यह कहते हुए आलोचना की कि बजट में गुजरात के साथ अन्याय किया गया है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में कुशल व्यक्तियों की संभावना होने और मानव संसाधन विकास में यह शीर्ष पर होने के बावजूद केंद्र ने राज्य की तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए कोई घोषणा नहीं की।

यहाँ से करीब 18 किलोमीटर दूर मेतोदा स्थित ज्योति सीएनसी में एक शोध एवं विकास केंद्र और असेंबली प्लांट का कल उद्घाटन करने आए मोदी ने कहा कि ऐसे समय में जब देश की विकास दर घट रही है गुजरात ने 10.2 फीसदी के विकास लक्ष्य को हासिल किया।

राजकोट में मशीन टूल्स हब के संदर्भ में उन्होंने कहा कि गुजरात की कंपनियाँ बहुराष्ट्रीय बन रही हैं और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इनकी विश्वस्तर पर पहचान बन रही है। मोदी ने कहा कि राज्य सरकार राजकोट में ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए विशेष आर्थिक जोन (एसईजेड) स्थापित करने की योजना बना रही है।
और भी
मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए
मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी
नक्सली संगठन में भी हैं लालू, नीतीश
सपा नेता अमरसिंह बने अभिनेता
राजस्थान में चलेगा 'ऑपरेशन रोमियो'
खतरे में है सबसे ऊँचा बौद्ध स्तूप