समाजवादी पार्टी के महासचिव अमरसिंह जल्द ही एक बंगाली फिल्म के जरिये रुपहले पर्दे पर नजर आएँगे। इसमें उनकी पारिवारिक मित्र जया बच्चन भी दिखाई देंगी। फिल्म में अमरसिंह एक राजनेता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का नाम 'शेष संघात' यानी अंतिम संघर्ष है। फिल्म का तानाबाना गरीब परिवार की एक लड़की के इर्दगिर्द बुना गया है। गरीब लड़की की भूमिका जया बच्चन निभा रही हैं। निर्देशक अशोक विश्वनाथन के मुताबिक फिल्म का कथानक कुछ यूँ है कि एक शक्तिशाली सामंत समूह गरीब लड़की का मानसिक और शारीरिक रूप से शोषण करता है और न्याय की आस में पीड़ित लड़की आतंकवादियों के साथ मिल जाती है।
दो जानी-मानी हस्तियों के अलावा फिल्म में जैकी श्राफ भी हैं, जो एक आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
|