मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राजस्थान में चलेगा 'ऑपरेशन रोमियो'
राजस्थान पुलिस राह चलते युवतियों से छेड़छाड़ एवं फब्तियाँ कसने वालों तथा उनकी अश्लील तस्वीरें मोबाइल चिप आदि में डाउनलोड करने वाले मनचलों के खिलाफ ऑपरेशन रोमियो और ऑपरेशन ब्लू हॉक शुरू करेगी।

जोधपुर रेंज के नव नियुक्त पुलिस महानिरीक्षक राजीव दासोत ने जैसलमेर में अपने पहले जन सहभागिता शिविर में कहा कि मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

राह चलते युवतियों एवं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन रोमियों के तहत सादी वर्दी में स्पेशल पुलिस दस्ता महिला पुलिसकर्मियों के साथ कालेज, विद्यालय, छात्रावास एवं मुख्य बाजारों में गश्त करेगा और अवांछनीय हरकतें करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई करेगा।

इसी तरह पुलिस स्कूल तथा कालेजों में शिकायत पेटी रखेगी, जिसमें कोई छात्रा एवं शिक्षिका अपने यौन शोषण, अश्लील वीडियों क्लिपिंग आदि बनाकर मोबाइल आदि में डाउनलोड आदि किए जाने संबंधी शिकायतों की सूचना दे सकेगी। ऑपरेशन ब्लू हॉक नामक इस अभियान में शिकायत कर्ता का नाम गुप्त रखते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आर्थिक अपराधों की रोकथाम सरकारी संपत्ति की चोरी करने वालों की धरपकड़ के साथ साथ भूमाफिया, पर्यटन एवं शराब माफिया तथा संगठित अपराधी तत्वों के खिलाफ अलग-अलग पुलिस दल बनाकर अभियान शुरू किया गया है।

अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए 'आफिसर योजना' के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाया जाएगा। इस योजना में न्यायालय में प्रस्तुत चालानों में औसतन 75 फीसदी मामलो में सजा हुई है।
और भी
खतरे में है सबसे ऊँचा बौद्ध स्तूप
उमा भारती की राज ठाकरे को चेतावनी
पाक से नहीं लौट सका कश्मीरसिंह
पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर
गुरुता गद्दी दिवस पर धार्मिक यात्रा
डच दंपत्ति करेगा भारतीय शैली में विवाह