मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूपी एक लाख सफाईकर्मी नियुक्त होंगे
उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य के एक लाख गाँवों के लिए एक-एक सफाईकर्मी की नियुक्ति किए जाने की शनिवार को घोषणा की।

सुश्री मायावती ने विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार गाँवों को साफ-सुथरा रखने को लेकर काफी सजग है। उन्होंनें कहा कि गाँवों में सफाई का नहीं होना ही बीमारी की जड़ है। एक लाख सफाईकर्मियों की नियुक्ति होने से गाँवों में सफाई होने के साथ ही रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने रोजगार या गाँवों की सफाई पर कभी कोई ध्यान ही नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 80 हजार शिक्षकों की नियुक्ति का भी निर्णय लिया और इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो गई है।

मुख्यमंत्री की टिप्पणी पर विपक्ष के नेता मुलायमसिंह यादव ने कहा कि उनकी सरकार दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की समस्या को लेकर पूरी तरह से सजग थी और सरकार ने क्या काम किया यह दस्तावेजों में दर्ज है।
और भी
किश्तवाड़ में आग, 26 मकान जले
मंत्री के घर के बाहर विस्फोट
अमिताभ के कार्यालय पर हमला
जग्गी हत्याकांड में जोगी बरी
यूपी में शशांक शेखर का इस्तीफा
रॉय होंगे महाराष्‍ट्र पुलिस के प्रमुख