मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मंत्री के घर के बाहर विस्फोट
मणिपुर में पूर्वी जिले के खुराई लाइरीकेंगबाम में शुक्रवार रात राजस्व मंत्री टीएच देवेन्द्र के घर के बाहर एक बम विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ है और मंत्री के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि 27 फरवरी को उनके आवास से एक जीवित बम बरामद किया गया था। कल रात ही इसी जिले में कला एवं संस्कृति विभाग कार्यालय से भी एक बम बरामद किया गया था।
और भी
अमिताभ के कार्यालय पर हमला
जग्गी हत्याकांड में जोगी बरी
यूपी में शशांक शेखर का इस्तीफा
रॉय होंगे महाराष्‍ट्र पुलिस के प्रमुख
सरबजीत को रिहा करने की माँग
भाजपा, कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू