मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमिताभ के कार्यालय पर हमला
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उत्तर भारतीय विरोधी अभियान के चलते अराजक तत्वों ने शुक्रवार को फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म निर्माण कंपनी एबीसीएल के कार्यालय में बोतल फेंकी। इससे पूर्व उनके घर पर बोतल फेंकने की घटना हो चुकी है।

जुहू पुलिस ने बताया कि चार लोग कल रात लगभग साढ़े आठ बजे सेंट्रो कार में जेवीपीडी इलाके में पहुँचे और 'जनक हाउस' जिसमें एबीसीएल का कार्यालय है, बोतल फेंकी और भाग गए।

पुलिस ने कार का नंबर एमएच-02 एएल-580 बताया है। पुलिस के अनुसार घटना की जाँच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर भारतीय विरोधी बयानबाजी के बीच राज ठाकरे ने अमिताभ बच्चन की यह कहकर आलोचना की थी कि उन्होंने कभी महाराष्ट्र के लिये कुछ नहीं किया। राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश में बच्चन के एश्वर्या के नाम स्कूल खोलने का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र में स्कूल खोलने की सलाह दी थी, जिस पर जया बच्चन ने राज की आलोचना करते हुए कहा था कि राज ठाकरे कौन हैं, हम नहीं जानते।

उन्होंने इसी के साथ मध्य मुंबई के दादर में खरीदी कोहिनूर मिल की जमीन सौंपने का सुझाव राज को दे डाला और कहा कि राज जमीन दें तो बच्चन परिवार वहाँ भी स्कूल का निर्माण करवाएगा।

इसके बाद संदिग्ध मनसे कार्यकर्ताओं ने बच्चन के जुहू स्थित बंगले में बोतल फेंकी थी। उस समय बच्चन और उनके परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में नहीं थे। इस बार भी घटना के समय बच्चन के परिवार का कोई सदस्य 'जनक हाउस' में नहीं था।
और भी
जग्गी हत्याकांड में जोगी बरी
यूपी में शशांक शेखर का इस्तीफा
रॉय होंगे महाराष्‍ट्र पुलिस के प्रमुख
सरबजीत को रिहा करने की माँग
भाजपा, कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू
राज पर प्रतिबंध जारी रहेगा