मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भाजपा, कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू
भारतीय जनशक्ति अध्यक्ष उमा भारती ने प्रमुख राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जनता के साथ छल करने का आरोप लगाया है।

सुश्री भारती ने शुक्रवार को यहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों पार्टियाँ आम लोगों का जीवनस्तर ऊँचा उठाने में पूरी तरह विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजश नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करने का कार्य करेगी।

उन्होंने भाजपा पर मतदाताओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके वादे के मुताबिक अब तक न तो लोगों को बिजली मिल रही है और न ही रोजगार के साधन बढ़े हैं। सड़कों का निर्माण ऋण लेकर किया जा रहा है और उसमें भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

मध्यप्रदेश के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती ने पत्रकारों से कहा कि सरकार का यह चुनावी बजट है, इसमें राजस्व वृद्धि के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
और भी
राज पर प्रतिबंध जारी रहेगा
सड़क दुर्घटना में 9 मृत, 8 घायल
सुरक्षा गार्डों की गोली से सात घायल
मप्र में 29 करोड़ की वाणिज्य कर चोरी
मुंबई से छुड़ाई गई अपहृत लड़की
कानपुर में अब मनचलों की शामत