मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राज पर प्रतिबंध जारी रहेगा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के भड़काऊ भाषण देने पर रोक बनी रहेगी। बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को यह व्यवस्था एक निचली अदालत के गुरुवार के फैसले को उलटते हुए दी।

न्यायाधीश एपी देशपांडे ने महाराष्ट्र सरकार की ओर से सत्र न्यायालय के आदेश को चुनौती देती याचिका पर फैसला दिया कि राज ठाकरे पर प्रतिबंध 3 मार्च तक जारी रहेगा।

अपील में सरकार ने कहा था कि उत्तर भारतीयों के खिलाफ राज ठाकरे की टिप्पणियों के बाद मुंबई समेत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़क उठी थी जिसके बाद 11 फरवरी को राज ठाकरे पर यह प्रतिबंध लगाया गया था।

राज्य सरकार ने कहा कि प्रतिबंध आदेश एक सप्ताह के लिए बढ़ाए जाने का फैसला जनहित में लिया गया था। सत्र न्यायालय ने कल दिए फैसले में राज ठाकरे पर प्रतिबंध पर स्थगन दे दिया था।
और भी
सड़क दुर्घटना में 9 मृत, 8 घायल
सुरक्षा गार्डों की गोली से सात घायल
मप्र में 29 करोड़ की वाणिज्य कर चोरी
मुंबई से छुड़ाई गई अपहृत लड़की
कानपुर में अब मनचलों की शामत
मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर