महाराष्ट्र में नासिक जिले के केदरयी फाटा के पास मुंबई-आगरा राजमार्ग पर ट्रक और जीप की भिड़ंत में कम से कम 9 लोगों की मृत्यु हो गई और 8 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार जीप मालेगाँव से नासिक जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई।
कुछ घायलों को नासिक के अस्पताल में स्थांतरित किया गया है जबकि कुछ लोगों को वाडालीभोई कस्बे में ही भर्ती किया गया है। मरने वालों में तीन बच्चे, तीन महिलाएँ और तीन पुरुष शामिल हैं।
|