मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मप्र में 29 करोड़ की वाणिज्य कर चोरी
मध्यप्रदेश के वाणिज्य कर विभाग ने पिछले दस महीनों के दौरान टैक्स चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के कई शहरों में छापे मारे।

वाणिज्य कर आयुक्त पी.के. दास ने कहा कि विभाग की इस विशेष मुहिम में कुल 246 संस्थानों पर छापे मारे गए और 29 करोड़ रुपए से ज्यादा की कर चोरी का खुलासा हुआ। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 14 करोड़ 12 लाख रुपए का कर और जुर्माना वसूल किया गया।

वसूली गई राशि बीते वर्ष की तुलना में सात करोड़ रुपए अधिक है। दास ने कहा कि इस अवधि में तीन हजार 609 वाहनों की जाँच करके 18 करोड़ 21 लाख रुपए की पेनल्टी भी वसूली गई।

उन्होंने कहा कि विभाग के कर चोरी निरोधक दस्ते ने सीमेंट, पटाखा, बर्तन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्र्किल्स, फर्नीचर, तम्बाकू आदि के कारोबार से जुड़े संस्थानों पर छापे मारे।
और भी
मुंबई से छुड़ाई गई अपहृत लड़की
कानपुर में अब मनचलों की शामत
जम्मू में चार आतंकवादी मारे गए
...अब रैंप पर थिरकेंगी बकरियाँ
वरिष्ठ माकपा नेता सुर का निधन
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़