पुलिस ने शुक्रवार को अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए कहा कि मुंबई में एक स्थानीय लड़की को छुड़ा लिया गया है।
पुलिस ने कहा कि उसने इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुंछ जिले के सबजियाँ क्षेत्र के बाथूनी गाँव से एक लड़की का अपहरण किया था। इस लड़की को कल मुंबई से छुड़ा लिया गया।
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिन से पुंछ और राजौरी जिले के ग्रामीण इलाकों से महिलाओं तथा लड़कियों के लापता होने की शिकायत मिल रही थी।
पुलिस को इस बात की सूचना मिली कि लड़की को कुछ दिन पहले मुंबई में बेचा गया है। एक पुलिस दल मुंबई गया जहाँ से लड़की को छुड़ा लिया गया।
|