मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर
सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के सोपियां जिले में शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में चार आतंकवादियों को मार गिराया। उनमें पाकिस्तान समर्थक हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए कल शाम राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस के जवानों की सघन तलाशी अभियान के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि आज सुबह तक चली मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। तीन आतंकवादियों की पहचान रियाज अहमद उर्फ अबू जिहाद सियर अहमद और इकबाल के रूप में की गई है। ये सभी हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में अल बद्र का सियर अहमद भट भी मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ की जगह से कुछ हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं।
और भी
...अब रैंप पर थिरकेंगी बकरियाँ
वरिष्ठ माकपा नेता सुर का निधन
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
कश्मीर घाटी में ठंडी हवाओं का कहर
नील गाय से टकराया विमान
लेखक रंगराजन का निधन