माकपा नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री प्रशांता सुर का शुक्रवार सुबह यहाँ लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। वे वृद्धावस्था में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों से पिछले काफी दिनों से परेशान थे। उन्हें राज्य सरकार के एसएसकेएम अस्पताल में कुछ दिन पहले भर्ती कराया गया था, जहाँ उनका निधन हो गया। सुर माकपा की राज्य इकाई के सदस्य थे। वे 1977 में पहली माकपा सरकार में राज्य के शहरी विकास मंत्री बने और इसके पहले 1967 में वे शहर के पहले माकपा के मेयर बने थे। राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य पूर्व मुख्यमंत्री ज्योती बसु तथा माकपा के राज्य सचिव विमान बोस ने सुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
|