मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
रैकेट में शामिल हैं सफेदपोश और राजनेता
अरविन्द शुक्ला
राजधानी में पिछले लम्बे अर्से से समाज के संभ्रांत लोगों के बीच चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का आज पर्दाफाश हो गया, जिसमें 7 महिलाओं, दो दलालों सहित दो ग्राहकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गयहै। उनके पास से एक मारुति कार, एक मारुति वैन, आठ मोबाइल फोन तथा 68 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।

WDWD
उल्लेखनीय है कि इस अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दलाल कुँवरपाल उर्फ मुच्छड़ विधायक निवास ओसीआर बिल्डिंग में एक विधायक के यहाँ ही रहता है, जबकि पुलिस ने उसका पता इंदिरानगर बताया है। इस सेक्स रैकेट में कई सफेदपोश तथा राजनेताओं के भी नाम सामने आए हैं।

WDWD
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार को पिछले काफी समय से इस 'हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट' के बारे में सूचनाएँ मिल रही थीं। उनके निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी हरीश कुमार तथा क्षेत्राधिकारी हजरतगंज, प्रभारी निरीक्षक कैंट, महिला थाना तथा 5-6 अन्य कर्मचारियों की टीम बनाई गई।

इस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार में लिप्त दलाल व महिला सेक्स वर्कर्स को बुधवार को रात साढे़ दस बजे थाना कैंट स्थित संस्कृति पाठशाला तिराहे पर सुषमासिंह के साथ आपत्तिजनक स्थित में गिरफ्तार किया गया।

कुँवरपाल उर्फ मुच्छड़ जो कि मूल रूप से बिल्सी जनपद बदायूँ का निवासी है और वर्तमान में योजना भवन लखनऊ में लिफ्टमैन के पद पर कार्यरत है, उसे सुषमासिंह निवासी मुसाफिरखाना जनपद सुलतानपुर के साथ पुलिस ने आपत्तिजनक रूप से लोगों को देह व्यापार हेतु आमंत्रण करते हुए गिरफ्तार किया।

पूछताछ पर उन्होंने बताया कि रिंग रोड़ स्थित जगरानी अस्पताल के पास मूल रूप से मुम्बई के रहने वाले गणेश पाटिल ने किराए का मकान ले रखा है, जहाँ पर लड़कियाँ और ग्राहकों को बुलाकर देह व्यापार किया जाता है और वहाँ पर लड़कियाँ और ग्राहक मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि जानकीपुरम निवासी अलीशाहनगर में शिवा शुक्ला जो हिन्दुस्तान लीवर में सेलिंग का कार्य करता है, उसके पास छोटू नाम का एक आदमी रहता है, जिसके पास तीन लड़कियाँ हैं, जो देह व्यापार में लिप्त हैं।

kunvarpal Singh
WDWD
सुषमासिंह और कुँवरपालसिंह ने बताया कि वे मोबाइल फोन के जरिए संपर्क कर पुरुष ग्राहकों को मुख्यतः इन दोनों जगहों पर ले जाते हैं और सौदा करके आपस में तय करके देह व्यापार होता है।

इनकी सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रिंग रोड स्थित जगरानी अस्पताल के पास गणेश के मकान में तीन लड़कियों फहीद फारूकी, शबनम व ज्योति तथा विनीत टंडन व गणेश पाटिल को देह व्यापार के लिए पैसे का लेनदेन करते गिरफ्तार किया।

WDWD
गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जानकीपुरम में शिवा शुक्ला के घर पर दबिश दी, जहाँ पर रिंकी शुक्ला, सीमा शुक्ला, नीतू शुक्ला, राजीव आनन्द, शिवा शुक्ला के बीच लड़कियों से देह व्यापार हेतु रुपए का आदन-प्रदान चल रहा था। वे लोग आपत्तिजनक स्थित में थे।

शिवा शुक्ला व छोटू किसी प्रकार मौके से भाग गए। विनीत टंडन के कब्जे से मारुति कार नम्बर यूपी-32 एएच-1386, राजीव आनन्द के कब्जे से मारुति वैन यूपी-42-8700 बरामद की गई। इनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन तथा 68402 रूपए नकद बरामद हुए। मारुति गाड़ियों का प्रयोग लड़कियों और ग्राहकों को लाने-ले जाने में किया जाता था। कुँवरपाल उर्फ मुच्छड़ और गणेश पाटिल दलाली का काम करते थे।

पुलिस ने सुषमासिंह पत्नी स्व.राकेश कुमार सिंह निवासी सुलतानपुर, रिंकी शुक्ला निवासी कानपुर, कुमारी सीमा शुक्ला, नीतू शुक्ला निवासी उन्नाव, फहीद फारूखी, शबनम एवं ज्योति निवासी लखनऊ तथा कुँवरपाल, राजीव आनन्द, गणेश तथा विनीत टंडन निवासी लखनऊ को पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 की धारा-3/5/6/8/9 के अन्तर्गत गिरफ्तार करके थाना कैंट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि उनकी डायरी में व मोबाइल फोन में सभी ग्राहकों और इस धंधे से जुड़ी लड़कियों के मोबाइल नम्बर हैं। जब जिस रेट की लड़की की आवश्यकता ग्राहक की होती है, उसी हिसाब से मोबाइल फोन के द्वारा ग्राहकों को लड़कियाँ भेजी जाती हैं। इस धंधे में 2 हजार रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक प्रति दो घंटे की दर से लड़कियाँ ग्राहकों को भेजी जाती हैं।

लखनऊ जोन के पुलिस महानिरीक्षक ए.के. जैन ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। आईजी के मुताबिक एक कॉलगर्ल की डायरी में पुलिस सब-इन्स्पेक्टर मनोजसिंह का नंबर भी मिला है। इस मामले की जाँच पूरी होने तक मनोजसिंह को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस कॉर्लगर्ल्स की डायरियों में लिखे फोन नंबर और मोबाइल की जाँच कर रही है। आईजी ने स्वीकार किया कि इस रैकेट में शहर के कई सफेदपोश लोग शामिल हैं। हालाँकि फिलहाल उन्होंने इन लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया है।
और भी
कश्मीर घाटी में ठंडी हवाओं का कहर
नील गाय से टकराया विमान
लेखक रंगराजन का निधन
विलासराव के पुत्र ने शादी रचाई
सीबीआई को बड़े खुलासे की उम्मीद
फर्जी स्टाम्प से बचाएगी ई-स्टाम्पिंग