मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कश्मीर घाटी में ठंडी हवाओं का कहर
कश्मीर में ठंडी हवाओं का कहर जारी है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर का पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहाँ का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा, काजीगुंड और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 1.5-1.4 और 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में सुबह खुशनुमा रही और न्यूनतम तापमान 11.1
डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उन्होंने बताया कि कटरा में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और बटोटे में 8.6, बनिहाल में 7.6 और बद्रवाह में 3.2 डिसे रिकार्ड किया गया।
और भी
नील गाय से टकराया विमान
लेखक रंगराजन का निधन
विलासराव के पुत्र ने शादी रचाई
सीबीआई को बड़े खुलासे की उम्मीद
फर्जी स्टाम्प से बचाएगी ई-स्टाम्पिंग
प्रतिहार कालीन शिव मंदिर के अवशेष मिले