इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और जाने-माने लेखक एस. रंगराजन का गुरुवार को निधन हो गया।
बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी रंगराजन 73 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि रंगराजन मधुमेह से पीड़ित थे और उनकी हाल ही में बाइपास सर्जरी हुई थी। कल रात उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उनका निधन हो गया।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर रंगराजन भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड में महाप्रबंधक (शोध और विकास) थे और देश में मतदान के लिए उपयोग में लाई जा रही ईवीएम मशीन का डिजाइन में उन्होंने महती भूमिका निभाई।
|