मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विलासराव के पुत्र ने शादी रचाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र अमित छोटे पर्दे की अभिनेत्री अदिति प्रताप घोरपड़े के साथ यहाँ एक भव्य होटल में विवाह सूत्र में बँध गए। इस अवसर पर राजनीति, व्यापार और मनोरंजन क्षेत्र की बड़ी हस्तियाँ मौजूद थीं।

विवाह में शामिल होने वालों में महाराष्ट्र के राज्यपाल एस. एम. कृष्णा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आस्कर फर्नांडीस और गुलाम नबी आजाद तथा फिल्म निर्देशक करण जौहर शामिल थे।

दूसरी दफा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने देशमुख हाल ही में पत्नी वैशाली के साथ दिल्ली गए थे और व्यक्तिगत तौर पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी को आमंत्रित किया था।

कल यहाँ होने वाले प्रीतिभोज में राष्ट्रपति के आने की उम्मीद जताई गई है। हालाँकि सोनिया और मनमोहन सिंह के शामिल होने या न होने के बारे में देशमुख के कार्यालय ने इस बारे कुछ नहीं कहा है।
और भी
सीबीआई को बड़े खुलासे की उम्मीद
फर्जी स्टाम्प से बचाएगी ई-स्टाम्पिंग
प्रतिहार कालीन शिव मंदिर के अवशेष मिले
दार्जीलिंग बंद से सिक्किम देश से कटा
रजनीकांत की जीवनी अगले सप्ताह बाजार में
आमिर करेंगे बाल पुस्तकों का लोकार्पण