मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फर्जी स्टाम्प से बचाएगी ई-स्टाम्पिंग
स्टाम्प के बढ़ते फर्जी कारोबार से उद्योग जगत को निजात दिलाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने ई-स्टाम्पिंग की योजना बनाई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ई-स्टाम्पिंग के जरिए स्टाम्प खरीदने के इच्छुक व्यक्ति स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त विक्रेता को जितने रुपए का भुगतान करेंगे, उतने रुपए मूल्य का स्टाम्प सर्टिफिकेट उन्हें तुरंत कम्प्यूटर से निकाल कर दिया जाएगा। ई-स्टाम्पिंग के तहत वकील, चॉर्टर्ड एकाउटेंट बीमा कंपनियों एवं अन्य मार्केटिंग एजेंट को विक्रेता नियुक्त किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा को-ऑपरेटिव सोसायटी का निर्माण कर वर्तमान स्टाम्प विक्रेताओं को भी ई-स्टाम्पिंग में बतौर विक्रेता रखा जाएगा। योजना का पायलट प्रोजेक्ट पहली अप्रैल से केन्द्र सरकार द्वारा प्राधिकृत स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन के सहयोग से शुरू कर दिया जाएगा। बिहार में यह परियोजना राजधानी पटना एवं मुजफ्फरपुर से शुरू की जाएगा।
और भी
प्रतिहार कालीन शिव मंदिर के अवशेष मिले
दार्जीलिंग बंद से सिक्किम देश से कटा
रजनीकांत की जीवनी अगले सप्ताह बाजार में
आमिर करेंगे बाल पुस्तकों का लोकार्पण
कारगिल शहीद के परिवार की व्यथा
असम में विस्फोट, एक मृत, 13 जख्मी