मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
दार्जीलिंग बंद से सिक्किम देश से कटा
दार्जीलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीऐएम) द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन बंद से गुरुवार को सिक्किम का देश के शेष हिस्सों से संपर्क कटा रहा।

यहाँ प्राप्त आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 31(ए) पर न तो सिक्किम से सिलीगुडी और न ही सिलीगुडी से सिक्कम की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही हुई। सीमावर्ती शहर रंगपो की पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिक्किम की ओर से यातायात बंद रहा।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 31(ए) ही सिक्किम को देश के शेष हिस्सों से जोडने का एकमात्र मार्ग है जिसका लंबा हिस्सा कलीमपोंग में पडता है जहाँ जीजेएम के कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम किया हुआ है। गंगटोंक के निजी टैक्सी स्टैंड और सरकारी बस स्टैंड सूने पड़े हैं। कल बंद में 12घंटें की ढील दी जाने से सिक्किम में फँसे पर्यटकों को वहाँ से निकाल लिया गया है।
और भी
रजनीकांत की जीवनी अगले सप्ताह बाजार में
आमिर करेंगे बाल पुस्तकों का लोकार्पण
कारगिल शहीद के परिवार की व्यथा
असम में विस्फोट, एक मृत, 13 जख्मी
आतंकी हमले में दो जवान शहीद
ट्रामा सेंटर में मासूम से दुराचार