मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रजनीकांत की जीवनी अगले सप्ताह बाजार में
दक्षिण भारत के सुपर स्टार रजनीकांत पर लिखी गई जीवनी अगले सप्ताह बाजार में आ रही है। रजनीकांत की हिन्दी और तमिल ‍भाषा की फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर सुपर-डूपर हिट होती हैं, लिहाजा उन्हें पसंद करने वालों का एक बड़ा तबका है। जाहिर है कि उनकी जीवनी भी एक रिकॉर्ड स्थापित करेगी।

रजनीकांत की जीवनी चेन्नई की एक डॉक्टर ने लिखी है। इस आत्मकथा में रजनीकांत के बचपन से लेकर अब तक के सफर को समेटा गया है। 300 से ज्यादा पन्नों की इस जीवनी की 30 हजार प्रतियाँ बाजार में उपलब्ध रहेंगी और बुक स्टाल वाले अभी से इस तैयारी में जुट गए हैं कि वह खरीददारों की भीड़ को किस तरह संभालेंगे।

इस सुपर स्टार की जीवनी तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलगु, अंग्रेजी भाषा के अलावा जापानी भाषा में भी उपलब्ध होगी। यह पहला अवसर है, जबकि किसी फिल्मी सितारे की आत्मकथा इतनी भाषाओं में एक साथ प्रकाशित हो रही है।

सनद रहे कि रजनीकांत की पिछली फिल्म 'शिवाजी द बॉस' रिलीज हुई थी, जो तमिल भाषा में थी। यह फिल्म काफी हिट साबित हुई। इस फिल्म से उनकी बेटी सौंदर्या इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने अपने पिता पर एनिमेशन फिल्म बनाने का फैसला ले लिया।

इस एनिमे‍शन फिल्म का नाम ' सुल्तान द वॉरियर' रखा गया है। एनिमेशन फिल्म का पात्र भी रजनीकांत जैसा हूबहू है। रजनीकांत ‍जिस तरह ‍फिल्मी परदे पर अदाकारी करते हैं, यह पात्र भी ठीक उसी तरह कार्य करता दिखाई देता है।
और भी
आमिर करेंगे बाल पुस्तकों का लोकार्पण
कारगिल शहीद के परिवार की व्यथा
असम में विस्फोट, एक मृत, 13 जख्मी
आतंकी हमले में दो जवान शहीद
ट्रामा सेंटर में मासूम से दुराचार
दाऊद इब्राहीम का भतीजा गिरफ्तार