मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
असम में विस्फोट, एक मृत, 13 जख्मी
असम के सोनितपुर जिले में भीड़भाड़ वाले इलाके में उल्फा उग्रवादियों की ओर से बुधवार को किए गए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम 13 अन्य जख्मी हो गए।

पुलिस ने बताया कि विस्फोट तेजपुर पुलिस थाने से 100 किलोमीटर दूर बारगोला छारियाली स्थित बाजार में दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर हुआ। बम को साइकिल से बाँधकर कम्प्यूटर और मोबाइल दुकान के बीच रखा गया था।

विस्फोट में 14 लोग जख्मी हुए। घायलों में से एक अजित घोष का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाते वक्त रास्ते में निधन हो गया। विस्फोट में घोष का 12 वर्षीय बेटा भी जख्मी हुआ है। उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को कनकलता सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन महिलाएँ भी हैं।
और भी
आतंकी हमले में दो जवान शहीद
ट्रामा सेंटर में मासूम से दुराचार
दाऊद इब्राहीम का भतीजा गिरफ्तार
अभिनेत्री सुचित्रा सेन फिर बीमार
जेलों में भूख हड़ताल करेंगे नक्सली
फिल्म पर से रोक हटने से गोवारीकर खुश