माफिया सरगना दाऊद इब्राहीम के भतीजे साजिद वागले को एक केबल ऑपरेटर से कथित तौर पर रंगदारी लेने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि वागले को मंगलवार रात डोंगरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि जिस समय उसे गिरफ्तार किया गया उस समय वह एक स्थानीय केबल ऑपरेटर से रंगदारी लेन की कोशिश कर रहा था।
|