जानी-मानी बंगाली अभिनेत्री सुचित्रा सेन को बुखार की शिकायत के बाद मंगलवार को यहाँ शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। नर्सिंग होम के प्रशासक डॉ. पी. टंडन ने बुधवार सुबह बताया कि बीती रात बेली वू नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया गया। पिछले छह महीनों के अंदर सुचित्रा सेन को दूसरी बार नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
|