मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऊँटनी के दूध का बूथ खुलेगा
मधुमेह रोगियों की विशेष माँग पर राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र ने बीकानेर में ऊँटनी के दूध की बिक्री के लिए दो बूथ खोलने का निर्णय लिया हैं।

केन्द्र के निदेशक डॉ. केएमएल पाठक ने बताया कि बीकानेर शहर में कोट गेट तथा जयनारायण व्यास कालोनी में अगले माह तक स्थापित होने वाले इन बूथों पर 10 रूपए लीटर की दर ऊँटनी का दूध मिलेगा।

अनुसंघान केन्द्र परिसर में दूध बिक्री के लिए एक बूथ इसी माह खोला गया है। दूध के अलावा ऊँटनी के दूध से बनी आइसक्रीम तथा पनीर बिक्री की व्यवस्था भी की जाएगी1 ऊँटनी का दूध मधुमेह रोगियों कें लिए फायदेमंद होता है1

ऊँटनी के दूध की बढ़ती हुई माँग को देखते हुए अनुसंधान केन्द्र ने चितौडगढ़ क्षेत्र से उन्नत नस्ल के ऊँट मँगाकर प्रजनन की प्रक्रिया आरंभ की हैं।
और भी
'जोधा-अकबर' का विरोध अब सांगली में
हिमस्खलन के कारण सैनिक की मौत
डीजल पर वैट घटा, शराब महँगी
वेश्यावृत्ति मामले में हुमा खान गिरफ्तार
नासिक में उत्तर भारतीय का घर जलाया
महिला-पुरुष को समान लाभ मिले