मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'जोधा-अकबर' का विरोध अब सांगली में
फिल्म 'जोधा-अकबर' को लेकर आज पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली में शिव प्रतिष्ठान संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक पुलिस वैन समेत कुछ वाहनों को क्षति पहुँचाई और पथराव किया, जिसके बाद कई इलाकों में दुकानें बंद हो गईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं ने पथराव तब शुरू किया, जब पुलिस संगठन के अध्यक्ष संभाजी भिड़े को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने के लिए समझा रही थी।

कार्यकर्ताओं ने कुछ बसों और एक पुलिस वैन को क्षति पहुँचाने के अलावा पथराव किया, जिसके बाद कुछ दुकानें बंद हो गई। पुलिस के अनुसार शहर में स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है।
और भी
हिमस्खलन के कारण सैनिक की मौत
डीजल पर वैट घटा, शराब महँगी
वेश्यावृत्ति मामले में हुमा खान गिरफ्तार
नासिक में उत्तर भारतीय का घर जलाया
महिला-पुरुष को समान लाभ मिले
मणिपुर में मुठभेड़, दो संदिग्ध मारे