मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिमस्खलन के कारण सैनिक की मौत
जम्मू कश्मीर के माचिल सेक्टर में कल शाम हिमस्खलन की चपेट में आकर एक और सैनिक की मौत हो गई। सरकारी सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि उत्तर कश्मीर के माचिल सेक्टर के बुडी बीर में हिमस्खलन की चपेट में आकर नौवी जम्मू-कश्मीर रायफल्स के जवान भूपिन्दरसिंह की मौत हो गई। हालाँकि राहत एवं बचाव दलों के आने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनका शव बरामद कर लिया गया है।

इस वर्ष जनवरी से अब तक उरी, माचिल और केरन सेक्टर में हिमस्खलन की घटनाओंमें 12 से अधिक तथा इतने ही कुलियों की मौत हो चुकी है। उरी में मारे गए सैनिकों तथा कुलियों के शव एक माह से अधिक अवधि के बाद बरामद किए गए।
और भी
डीजल पर वैट घटा, शराब महँगी
वेश्यावृत्ति मामले में हुमा खान गिरफ्तार
नासिक में उत्तर भारतीय का घर जलाया
महिला-पुरुष को समान लाभ मिले
मणिपुर में मुठभेड़, दो संदिग्ध मारे
राज ठाकरे पर प्रतिबंध बढ़ा