मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फिल्म अभिनेत्री हुमा खान गिरफ्तार
नाबालिग नौकरानी से बलात्कार का मामला
फिल्म अभिनेत्री हुमा खान और उसके भाई समीर को आज पुलिस ने उसके घर में कार्यरत नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार की शिकायत पर गिरफ्तार किया।

लड़की ने समीर पर बलात्कार का आरोप लगाया है और हुमा पर अपने भाई की मदद का आरोप है।

मुंबई से सटे ठाणे जिले के उपनगर भायंदर की निवासी हुमा के घर में कार्यरत 12 वर्षीय लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि हुमा और उसका छोटा भाई समीर उसे जबरन पुणे ले गए और वहाँ समीर ने उसके साथ बलात्कार किया। हुमा ने उसे धमकाया और अपने भाई की मदद की।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 307 (हत्या की कोशिश), 363 (अपहरण) और 506 (धमकी देने) के तहत मामला दर्ज किया है।

कौन है यह हुमा खान : मूलत: पाकिस्तान से आई हूमा खान ने 1984 से बॉलीवुड में अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। उसकी पहली फिल्म थी 'हम हैं लाजवाब'। उसने ज्यादातर फिल्मों में आयटम सांग किए। वह फिल्मों में सेक्सी डांस करते नजर आई।

हुमा ने जिन फिल्मों में काम किया, वह थीं ऐतबार, जबरदस्त, भगवान दादा, मैंने प्यार किया और हम साथ-साथ हैं। हुमा की अंतिम फिल्म 'जानवर' थी, जो 1999 में रिलीज हुई। इसके बाद वह सिल्वर स्क्रीन पर कभी नजर नहीं आई।
और भी
नासिक में उत्तर भारतीय का घर जलाया
महिला-पुरुष को समान लाभ मिले
मणिपुर में मुठभेड़, दो संदिग्ध मारे
राज ठाकरे पर प्रतिबंध बढ़ा
ट्रक पुल के नीचे गिरा, तीन मृत
प.बंगाल में चार हिरणों की मौत