मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नासिक में उत्तर भारतीय का घर जलाया
महाराष्ट्र के नासिक शहर में उत्तर भारतीयों के खिलाफ जारी हिंसा में मंगलवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक उत्तर भारतीय के घर और वाहन को जला दिया और धमकी दी कि जहाँ से आए हो वापस चले जाओ वरना तुम्हें भी जिंदा जला देंगे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिडको क्षेत्र के शिवाजी चौक में आज दोपहर यह घटना हुई है। कुछ अज्ञात लोग आराधना गारमेंट के मालिक रमेश बहादुर के घर में दोपहर एक बजे घुसकर बहादुर के साथ उनके परिवार वालों की पिटाई की और धमकी दी कि यदि वह शहर नहीं छोड़े तो उन लोगों को जिंदा जला दिया जाएगा।

इसके बाद उपद्रवियों ने सबको घर से बाहर निकालकर घर में आग लगा दी घर के सामने खड़े ऑटोरिक्शा और दो स्कूटी को भी आग के हवाले कर दिया।

अग्निशमन दल ने आग को बुझाया। पुलिस ने उपद्रियों के खिलाफ धारा 143, 147, 148, 149, 422, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इलाके में पुलिस की गस्ती बढ़ा दी गई है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।
और भी
महिला-पुरुष को समान लाभ मिले
मणिपुर में मुठभेड़, दो संदिग्ध मारे
राज ठाकरे पर प्रतिबंध बढ़ा
ट्रक पुल के नीचे गिरा, तीन मृत
प.बंगाल में चार हिरणों की मौत
श्रद्धालु ने मंदिर में स्वर्ण पादुका भेंट की