मणिपुर के कोंगबा नोंगथोमबाम लीकाय में सोमवार रात इम्फाल ईस्ट पुलिस और 32 असम राइफल्स के जवानों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध उग्रवादी मारे गए।
पुलिस ने मंगलवार को यहाँ बताया कि एक उग्रवादी एक कार में आए और पुलिस दल पर गोली चलाने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए। पुलिस ने मृतकों के पास से एक पिस्तौल और हथगोला बरामद किया है। उनकी पहचान थंगजम सुरनजाय और थेंगखोम दमन के रूप में दी गई है।
|