छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में कल बीती रात एक ट्रक पुल के नीचे गिर गया जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूरजपुर से अम्बिकापुर की ओर आ रहा एक ट्रक कल रात करीब 10 बजे विश्रामपुर से चार किमी दूर रेड़ नदी पर बने संकरे पुल से नीचे गिर गया जिससे ट्रक चालक वीर साय, खलासी कृपाल और एक मजदूर सुलेश्वर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
कृपाल और सुलेश्वर सरगुजा जिले के दरीमा थाना इलाके के निवासी थे जबकि चालक वीर साय कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र का रहने वाला था। आज तड़के करीब चार बजे पुलिस ने क्रेन की सहायता से शव निकाले गए।
|