पश्चिम बंगाल में मालदा जिले के चचल उपमंडल स्थित हरिश्चंद्रपुर जंगल में अज्ञात वजहों से चार हिरणों की मौत हो गई है।
संभागीय वन अधिकारी राजेन्द्र जफ्फार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने तक मौत की वजह में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हालाँकि ग्रामीणों का आरोप है कि हिरणों की मौत कुपोषण की वजह से हुई है। गौरतलब है कि इन जंगलों में किसी हिरण के अज्ञात वजह से मरने की यह पहली घटना है।
|