महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री आर.आर.पाटिल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की कर्जमाफी के बारे में जल्द फैसला करेगी। पाटिल ने सांगली जिले के वालवा में आयोजित एक प्रतिमा अनावरण समारोह के बाद यह घोषणा की। समारोह की अध्यक्षता राज्य के सहकारी मंत्री पतंगराव कदम ने की।
बजट पेश करने के दौरान इस संबंध में घोषणा होने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कृषि मंत्री शरद पवार इस मामले की देखरेख कर रहे हैं और फैसला किसानों के हित में होगा।
पाटिल ने कहा कि राज्य में किसानों द्वारा आत्महत्या करने की घटनाएँ पूर्ववर्ती शिव सेना, भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुई थीं लेकिन अब वे विपक्ष में रहकर राजनीति लाभ के लिए इस मुद्दे को तूल दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को दिए जाने वाले राहत पैकेज में सरकार की साझेदारी बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
|