मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बिहार में बजट पेश, नया कर नहीं
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष की गैर मौजूदगी में वित्तीय वर्ष 2008-09 के लिए सोमवार को करीब 56 करोड़ रुपए के घाटे का बजट पेश किया और करों को युक्तिसंगत बनाया है।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार विधानसभा में वित्तमंत्री की हैसियत से कुल 38574 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए कहा कि वर्ष 2008-09 में राजस्व तथा पूँजीगत प्राप्तियों से 38073 करोड़ रुपए का अनुमान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4714 करोड़ रुपए अधिक है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2008-09 में लोक लेखा से 444.92 करोड़ रुपए का बचत अनुमानित है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2008-09 में प्रारंभिक शेष के रूप में 99.08 करोड़ रुपए नकद अवशेष राशि के रूप में उपलब्ध है। इस प्रकार वित्त वर्ष 2008-09 के बजट में 56 करोड़ रुपए के घाटे के बावजूद 43.07 करोड़ रुपए शेष रह जाने का अनुमान है।

मोदी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2008-09 में सरकार को अपने व्यय वहन के लिए 4500.32 करोड़ रुपए का ऋण लेना होगा जिसमें से 1676.21 करोड़ रुपए पुराने ऋणों की अदायगी पर खर्च की जाएगी और शेष राशि पूँजीगत व्यय वहन के लिए उपयोग की जाएगी।
और भी
500 लोगों ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया
'इस्लाम में ‍हिंसा की जगह नहीं'
विरोध प्रदर्शन असंवैधानिक नहीं-राज ठाकरे
पत्नी को डर लगता था चाकू से तो...
साठ साल की हो गईं जयललिता
बस हादसे में 12 मृत, 4 लापता