मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
500 लोगों ने बौद्ध धर्म ग्रहण किया
संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की पुत्र वधू तथा बौद्ध सोसायटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष मीराताई यशवंत राव आंबेडकर ने सोमवार को उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर में लगभग पाँच सौ लोगों को बौद्ध धर्म की दीक्षा देने के साथ बौद्ध धर्म ग्रहण कराया।

सुलतानपुर के खुर्शीद क्लब मैदान में बौद्ध सम्मेलन के आयोजन में श्रीमती मीराताई ने कहा कि सभी देवी-देवता काल्पनिक हैं, लिहाजा उनकी पूजा और आराधना छोड़कर महात्मा बुद्ध के मार्ग को अपनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति, सद्‍भाव, भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया था। इसकी आज पूरे विश्व में कमी है। उन्होंने कहा जिस दिन बुद्ध के सिद्धांतों को अपना लिया जाएगा, उसी दिन से दुनिया से हिंसा विदा हो जाएगी।
और भी
'इस्लाम में ‍हिंसा की जगह नहीं'
विरोध प्रदर्शन असंवैधानिक नहीं-राज ठाकरे
पत्नी को डर लगता था चाकू से तो...
साठ साल की हो गईं जयललिता
बस हादसे में 12 मृत, 4 लापता
हजारों उत्तर भारतीयों ने पुणे छोड़ा