मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बस हादसे में 12 मृत, 4 लापता
असम में गुवाहाटी के समीप सोनापुर में आज एक बस के तालाब में गिर जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लापता हैं।

पुलिस ने बताया कि अभी तक 12 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचावकर्मी अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। बस के तालाब में गिरते समय उस पर दो चालक समेत 18 लोग सवार थे।

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि ऐसा माना जा रहा है कि एक बस चालक दुर्घटना के बाद वहाँ से फरार हो गया। बस को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश जारी है। बस अरुणाचल प्रदेश के सिलपथार से गुवाहाटी जा रही थी।

बस को तीव्र और संकीर्ण मोड़ पर घुमाते समय यह हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर जारी विस्तार कार्य के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा बंद है। पुलिस ने कहा कि मृतकों में से नौ की पहचान कर ली गई है। यात्री अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले थे।
और भी
हजारों उत्तर भारतीयों ने पुणे छोड़ा
पोलियो के खिलाफ मैराथन दौड़  
पत्रकारिता पर बाजारवादी ताकतें हावी
सांप्रदायिक सद्भावना की अद्‍भुत मिसाल
देखिए जोधा अकबर के बेशकीमती गहने
राकांपा से गठबंधन नहीं-सोनिया