मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पोलियो के खिलाफ मैराथन दौड़
WDWD
उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार 23 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 'रन अगेन्स्ट पोलियो' मिनी मैराथन दौड़ का प्रातः 7.30 बजे शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पोलियो के पी-2 वायरस का प्रदेश से पूरी तरह उन्मूलन हो गया है, जबकि पी-1 वायरस का राज्य के 70 जिलों में से 37 जिलों में वायरस का उन्मूलन हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से पोलियो वायरस उन्मूलन सरकार की प्राथमिकता है।

पोलियो उन्मूलन के प्रति आम जनमानस में खासतौर से युवाओं में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से ईटीवी उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित यह मैराथन दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इमामबाड़ा, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर गेट चौराहा, हजरतगंज से होते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर ही समाप्त हुई।
वीडियो देखें
और भी
पत्रकारिता पर बाजारवादी ताकतें हावी
सांप्रदायिक सद्भावना की अद्‍भुत मिसाल
देखिए जोधा अकबर के बेशकीमती गहने
राकांपा से गठबंधन नहीं-सोनिया
बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत
पूर्व विधायक का अपहृत पौत्र बरामद