मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
देखिए जोधा अकबर के बेशकीमती गहने
फिल्म 'जोधा अकबर' देखने के बाद अब कीजिए अकबर और जोधा की भूमिका निभाने वाले रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय द्वारा इसमें पहने गए बेशकीमती मुगलकालीन आभूषणों का अवलोकन।

टाटा समूह की टाइटन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आभूषण ब्रांड 'तनिष्क' के तले शनिवार से यहाँ के होटल आरोमा में दो दिन के लिए उन सभी आभूषणों का प्रदर्शन शुरू किया गया जो फिल्म में प्रमुख पात्रों के अलावा अन्य पात्रों द्वारा पहने गए थे।

इस मौके पर तनिष्क के क्षेत्रीय बिजनेस अधिकारी मयंक कम्पानी ने बताया कि पोलकी सहित वेशकीमती हीरों से जड़ित कुंदन आभूषणों की यह प्रदर्शनी मुगलकालीन और राजपूताना शाही रहन-सहन की झलक प्रस्तुत करती है।

उन्होंने कहा कि आभूषणों के डिजा‍इन को लेकर कम से कम दो वर्ष तक इतिहास को खंगालने के बाद इन आभूषणों को रूप दिया गया है। सभी आभूषण हाथ से बने हैं तथा इन्हें बनाने में 200 से ज्यादा कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की है।

प्रदर्शनी में 20 किलो वजन की अकबर की हीरों से जड़ित और बेहतरीन स्वर्ण मीनाकारी से सुसज्जित 20 किलो की तलवार और जोधा के 4.5 किलोग्राम के हार सहित विभिन्न रस्मी आभूषणों को प्रदर्शित किया गया है।
और भी
राकांपा से गठबंधन नहीं-सोनिया
बस नदी में गिरी, 18 लोगों की मौत
पूर्व विधायक का अपहृत पौत्र बरामद
6 हजार किलो विस्फोटक जब्त
मधुसूदन आनंद पुरस्कृत
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार