उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान ने 'नवभारत टाइम्स' के संपादक मधुसूदन आनंद को 'पत्रकारिता भूषण पुरस्कार' देने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार के तहत एक लाख रुपए की राशि और प्रमाण-पत्र दिया जाता है।
मधुसूदन आनंद एडिटर्स गाइड ऑफ इंडिया की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।
सामाजिक और राजनैतिक मुद्दों पर संवेदनशील लेखनी के अलावा उन्होंने कुछ लघु कथाएँ और कविताएँ भी लिखी हैं। उनकी प्रमुख रजनाओं में 'करौंदे का पेड़', 'साधारण जीवन', 'बचपन', (सभी लघु कथाएँ) 'पृथ्वी से करें फरमाइश' (कविता), शामिल हैं।
इसके अलावा मधुसूदन आनंद ने राजेंद्र माथुर के संकलन 'सपनों में बनता देश', 'भारत एक अंतहीन यात्रा', 'राजेंद्र माथुर संचयन' का संपादन भी किया है।
|