मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार
मणिपुर में पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अलग अलग घटनाओं में चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक टी. राधेश्याम ने शनिवार को यहाँ बताया कि उग्रवादी संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लुप के एक सदस्य को थौबल जिले से कल गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेईपाक और यूनाईटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) का एक-एक आंतकवादी पकड़ा गया है।

एक अन्य घटना में पश्चिमी इम्फाल जिले में पुलिस ने एक अन्य उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। इस बीच पुलिस ने कल सेनापति जिले में कुकी विद्रोहियों द्वारा मारे गए पाँच लोगों की पहचान कर ली है जिनमें तीन कुकी रिवोल्युशनरी आर्मी के सदस्य शामिल हैं।
और भी
त्रिपुरा में विधानसभा के लिए मतदान जारी
एसडीएम से दुर्व्यवहार, सांसद गिरफ्तार
सिख समुदाय का डेरा से तनाव बढ़ा
टीवी देखने का नया विश्व रिकॉर्ड
आमिर खान के गिरफ्तारी वारंट पर रोक
मप्र में 'जोधा अकबर' के प्रदर्शन पर रोक