मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
त्रिपुरा में विधानसभा के लिए मतदान जारी
त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है, जिसमें 313 उम्मीदवारों के भाग्य के फैसले के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

त्रिपुरा के आंतरिक इलाकों में दो मुख्य पार्टियों- सत्ताधारी लेफ्ट फ्रंट और विपक्षी कांग्रेस पार्टी के झंडे मतदान केंद्रों पर नजर आ रहे हैं।

चुनाव आयोग ने 21 फरवरी तक चुनाव प्रचार अभियान की समय सीमा खत्म करने का निर्देश दिया था, लेकिन लहराते हुए रंगीन झंडों से चुनावी लहर का उल्लास देखते ही बन रहा है।

यहाँ सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुँच रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बरतते हुए अर्द्धसैनिक बलों को केंद्रों पर तैनात किया गया है। सुबह से मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है और मतदान शांति पूर्ण ढंग से चल रहा है।
और भी
एसडीएम से दुर्व्यवहार, सांसद गिरफ्तार
सिख समुदाय का डेरा से तनाव बढ़ा
टीवी देखने का नया विश्व रिकॉर्ड
आमिर खान के गिरफ्तारी वारंट पर रोक
मप्र में 'जोधा अकबर' के प्रदर्शन पर रोक
इलाहाबाद में राजकीय विमान दुर्घटनाग्रस्त