मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टीवी देखने का नया विश्व रिकॉर्ड
पश्चिमी उत्तरप्रदेश के नोएडा में वायुसेना के एक जवान ने लगातार टीवी देखने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया है। वह लगातार 72 घंटों तक टीवी देखता रहा।

बीके चंद्रशेखर नामक इस जवान ने नोएडा के सेक्टर 44 स्थित मेमोरी लैब में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की मुहिम 19 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे शुरू की थी। इस दौरान उसकी देखरेख के लिए डाक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थे।

अनवरत टीवी देखने के दौरान उसे सिर, कमर व पीठ में दर्द की मामूली परेशानी हुई थी, लेकिन डॉक्टरों के सहयोग से उन्हें दूर कर दिया गया। उसने आज 22 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे तक टीवी देखने का रिकॉर्ड बनाया। मूलत: बिहार के छपरा निवासी चंद्रशेखर वायुसेना में सार्जेन्ट है और दिल्ली के महिपालपुर में रहता है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व लगातार टीवी देखने का विश्व रिकॉर्ड कनाडा के एस. जोचिम के नाम दर्ज है उसने 13-16 सितंबर 2005 को 69.48 घंटे टीवी देखने का रिकॉर्ड कायम कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।
और भी
आमिर खान के गिरफ्तारी वारंट पर रोक
मप्र में 'जोधा अकबर' के प्रदर्शन पर रोक
इलाहाबाद में राजकीय विमान दुर्घटनाग्रस्त
कुली नहीं पोर्टर कहिए
पीले चावल देकर मजदूरी का आमंत्रण
अमित कुमार न्यायिक हिरासत में