मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मप्र में 'जोधा अकबर' के प्रदर्शन पर रोक
मध्यप्रदेश सरकार ने आशुतोष गोवारीकर निर्मित हिन्दी फिल्म 'जोधा अकबर' के प्रदर्शन पर राज्य में रोक लगा दी है।

वाणिज्यिक कर विभाग के अपर सचिव बीपीएस परिहार द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि फिल्म के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हुए आंदोलन एवं शांति भंग होने की स्थिति के मद्देनजर राज्य के समस्त छबिगृहों में इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश सिनेमा विनियमन अधिनियम 1962 की धारा 6 एक के तहत मैसर्स यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशन लिमिटेड मुम्बई द्वारा निर्मित फिल्म 'जोधा अकबर' के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।

राजपूत समाज में हर्ष : इंदौर के सर्व राजपूत समाज, धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट ने जोधा अकबर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने पर खुशी जाहिर की है। ट्रस्ट के किशोरसिंह पँवार, जितेन्द्रसिंह जादौन और श्यामसिंह सेंगर ने बताया कि जोधा अकबर रिलीज होते ही विवादों से घिर गई।

इसमें राजपूतों के इतिहास को गलत ढंग से पेश किया गया है, जिसके फलस्वरूप सबसे पहले राजस्थान में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाई गई। इन्दौर सहित संपूर्ण म.प्र. में भी इसका विरोध किया गया तथा शासन एवं प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की खबर मिलते ही आतिशबाजी की और मिठाइयाँ बाँटीं।
और भी
इलाहाबाद में राजकीय विमान दुर्घटनाग्रस्त
कुली नहीं पोर्टर कहिए
पीले चावल देकर मजदूरी का आमंत्रण
अमित कुमार न्यायिक हिरासत में
श्रीदेवी अदालत में हाजिर हों
अमोल पालेकर के साथ 'गोलमाल'