मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
श्रीदेवी अदालत में हाजिर हों
चेक बाउंस होने के मामले में एक स्थानीय अदालत ने अभिनेत्री श्रीदेवी को सात मार्च को उपस्थित होने को कहा है।

कुर्ला मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट ने व्यवसायी सुशील गुप्ता और मधु गुप्ता की शिकायत के आधार पर श्रीदेवी के खिलाफ जमानत योज्ञ वारंट जारी किया। अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत की गई है उसने नौ करोड़ रुपए की राशि वाले जो दो चेक दिए थे वे बाउंस हो गए।

श्रीदेवी ने सत्र अदालत में पुनरीक्षा याचिका दायर की थी ताकि कुर्ला की अदालत में उसके खिलाफ मामला खत्म किया जा सके। अभिनेत्री को आज सत्र अदालत में आना था लेकिन वह नहीं आई। अदालत ने कहा कि यदि वह अगली सुनवाई में नहीं आई तो पुनरीक्षा याचिका खारिज कर दी जाएगी।
और भी
अमोल पालेकर के साथ 'गोलमाल'
लड़की का अश्लील प्रोफाइल आर्कुट पर
घुसपैठ का प्रयास विफल, 2 आतंकी मरे
खोजी पत्रकारिता का दायरा बढ़े- एडिटर्स गिल्ड
25 साल में 8000 से अधिक पोस्टमार्टम
अवधेश मिश्र के चित्रों की प्रदर्शनी