चर्चित हास्य फिल्म 'गोलमाल' के नायक अमोल पालेकर के साथ वास्तविक जिंदगी में गोलमाल हो गया। इस आनलाइन गोलमाल यानी साइबर अपराध में अभिनेता को 60 हजार रुपए का चूना लगाया गया।
पालेकर ने यहाँ पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई है कि बैंक ऑफ इंडिया के उनके खाते के आधार पर जारी क्रेडिट कार्ड के जरिये दो हवाई टिकट उनकी जानकारी के बिना बुक कराए गए।
अभिनेता को इस गोलमाल का पता बैंक स्टेटमेंट आने के बाद लगा। उनके क्रेडिट कार्ड से गोवा-मुंबई और मुंबई-बेंगलुरु जाने वाली दो उड़ानों के टिकट नवंबर 2007 में बुक कराए गए थे। पुणे पुलिस की साइबर अपराध शाखा के अधिकारियों ने बताया कि वह मामले की जाँच कर रहे हैं।
|