एक सामाजिक नेटवर्किंग वेबसाइट पर कथित रूप से लड़की का अश्लील प्रोफाइल लगाने के लिए एक आईटी पेशेवर को गिरफ्तार किया गया है।
मोहाली की एक इन्फोटेक कंपनी के प्रोसेस एक्जीक्यूटिव जतिन्दर सिंह मरोक को सूचना प्रौद्योगिकी कानून 2000 की धारा 67 के तहत गिरफ्तार किया गया। चंडीगढ़ में यह अपनी तरह का पहला मामला है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मोहाली में रहने वाली एक लड़की को अचानक फोन कॉल मिलना शुरू हुए। आर्कुट पर उसके नाम और फोन नंबर तथा अश्लील फोटो सहित एक प्रोफाइल बनाया गया था।
लड़की ने चंडीगढ़ पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ से संपर्क किया जो मरोक को पकड़ने में सफल रही और पता चला कि मरोक ने ही लड़की का प्रोफाइल आर्कुट पर बनाया था।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने उसके खिलाफ डिजिटल सबूत जुटाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।
|